शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर चढ़े

बिक्री की खबर के बाद से शेयर बाजार में मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1504 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 10:46 बजे कंपनी का शेयर 25.45 रुपये यानी 1.73% की तेजी के साथ 1499 रुपये पर है।
मारुति सुजुकी ने नवंबर 2012 में कुल 1,03,200 गाड़ियाँ बेची हैं। कंपनी ने नवंबर 2011 में 91,772 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले नवंबर 2012 की बिक्री 12.5% बढ़ी है। कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 90,882 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल नवंबर की तुलना में 9.7% बढ़ी है। इसने नवंबर 2012 में 12318 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 38.4% की बढ़ोतरी आयी है।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 10% घट कर 8650 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री घट कर 692 रह गयी है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख