शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5698 पर, सेंसेक्स (Sensex) 41 अंक नीचे

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। 
निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे बंद हुआ।
सेंसेक्स (Sensex) 41 अंक यानी 0.21% की गिरावट के साथ 18,878 पर बंद हुआ। निफ्टी 21 अंक यानी 0.37% की कमजोरी के साथ 5698 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.49% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.37% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 1.89% की गिरावट रही। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।  
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में लाल निशान पर ही कारोबार होता रहा। हालाँकि निफ्टी 5700 के स्तर के ऊपर खुला लेकिन कारोबार के पहले ही घंटे में निफ्टी इस स्तर से नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 18,760 पर और निफ्टी 5664 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। इसके बाद बाजार ने थोड़ा सँभलने की कोशिश की, लेकिन कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार पर दबाव बढ़ा। दिन-भर बाजार में गिरावट पर ही एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की गिरावट में आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने निम्नतम स्तरों से सँभल कर बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.54% का घाटा हुआ। रियल्टी में 2.25%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.15%, कैपिटल गुड्स में 1.85%, पीएसयू में 1.14% और पावर में 1.08% की गिरावट रही। ऑटो में 0.78%, एफएमसीजी में 0.30%, तेल-गैस में 0.21%, आईटी और हेल्थकेयर दोनों में 0.14% की कमजोरी रही। टीईसीके में 0.06% की मामूली कमजोरी रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 0.27% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 04 मार्च 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख