शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5784 पर, सेंसेक्स (Sensex) 265 अंक चढ़ा

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex)  19,000 और निफ्टी (Nifty) 5700 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ।
सेंसेक्स 265 अंक यानी 1.40% की मजबूती के साथ 19,143 पर बंद हुआ। निफ्टी 86 अंक यानी 1.50% की बढ़त के साथ 5784 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.68% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.66% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की मजबूती रही। आज के कारोबार में रियल्टी और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 5700 के स्तर के ऊपर खुला। कारोबार के पहले घंटे में सेंसेक्स भी 19,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के तीसरे घंटे में बाजार की तेजी बढ़ी। मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार को फायदा पहुँचा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 19,164 पर और निफ्टी 5790 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.13% का फायदा पहुँचा। धातु में 2.65%, बैंकिंग में 1.89%, ऑटो में 1.78%, तेल-गैस में 1.54%, आईटी में 1.50%, कैपिटल गुड्स में 1.48%, टीईसीके में 1.45%, हेल्थकेयर में 1.37% और पीएसयू में 1.07% की मजबूती रही। पावर में 0.82%, एफएमसीजी में 0.56% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.22% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 05 मार्च 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख