शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : एमएंडएम (M&M), गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties)....

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) : कंपनी के नासिक संयंत्र में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी है, जिससे उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:52 बजे 0.53% की कमोजरी के साथ यह 873.70 रुपये पर है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) : कंपनी कोलकाता स्थित अल्पोर परियोजना में 1 बिलियन रुपये निवेश करने जा रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:52 बजे 0.76% की कमजोरी के साथ यह 561 रुपये पर है।
एल्डर फार्मा (Elder Pharma) : जापानी कंपनी कोसे कॉर्पोरेशन (Kose Corporation) के साथ एल्डर फार्मा एक संयुक्त उपक्रम (JV) समझौता करने जा रही है। इस जेवी में कोसे की 60% जबकि एल्डर फार्मा की 40% हिस्सेदारी होगी।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:52 बजे 4.50% की बढ़त के साथ यह 334.50 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयर भाव पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 07 मार्च 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख