शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 25 अंक नीचे

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही।
कंज्यूमर कॉन्फिडेंस में आश्चर्यजनक गिरावट की वजह से बाजार मे अस्थिरता रही। पिछले दस दिनों से डॉव जोंस में लगातार मजबूती का रुख बना हुआ था, लेकिन शुक्रवार को यह सिलसिला खत्म हो गया।
कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 25 अंक यानी 0.17% की कमजोरी के साथ 14,514 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 10 अंक यानी 0.30% की कमजोरी के साथ 3249 और एसएंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 3 अंक यानी 0.16% की हल्की कमजोरी के साथ 1561 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते की बात करें तो,  डॉव जोंस में 0.8% की बढ़त रही। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में 0.1% और एसएंडपी 500 में 0.6% की बढ़त दर्ज हुई।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अप्रैल वायदा भाव 0.42 डॉलर चढ़ कर 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का मार्च फ्यूचर 0.60 डॉलर की मजबूती के साथ 1,591 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख