शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5835 पर, सेंसेक्स (Sensex) 134 अंक नीचे

साइप्रस (Cyprus) में बैंक संकट को लेकर वैश्विक शेयर बाजारों में दबाव की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज गिरावट के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex) 134 अंक यानी 0.69% की गिरावट के साथ 19,293 पर बंद हुआ। निफ्टी 37 अंक यानी 0.64% की कमजोरी के साथ 5835 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.32% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.29% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.67% की गिरावट रही। आज के कारोबार में धातु और पीएसयू में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
नकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,232 पर और निफ्टी 5814 पर दिन के निचले स्तरों पर रहें। हालाँकि इसके बाद बाजार निम्न स्तरों से थोड़ा सँभला। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर बाद के कारोबार में बाजार की गिरावट में थोड़ी कमी आयी, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार फिर फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के निचले स्तरों से कुछ सँभल कर बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.34% का घाटा हुआ। पीएसयू में 1.64%, ऑटो में 1.44%, रियल्टी में 1.21% और तेल-गैस में 1.20% की गिरावट रही। पावर में 0.77%, बैंकिंग में 0.67%, टीईसीके में 0.58% और आईटी में 0.53% की कमजोरी रही। कैपिटल गुड्स में 0.04% की हल्की कमजोरी रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.68% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.32% और हेल्थकेयर में 0.30% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 18 मार्च 2013)        

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख