शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5904 पर, सेंसेक्स (Sensex) 101 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनौवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बंद हुआ। 
सेंसेक्स (Sensex) 101 अंक यानी 0.52% की मजबूती के साथ 19,387 पर बंद हुआ। निफ्टी 33 अंक यानी 0.56% की बढ़त के साथ 5904 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.23% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.68% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.27% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार मे बाजार की मजबूती बढ़ती चली गयी। निफ्टी 5900 के स्तर के करीब पहुँचा, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों से स्पष्ट संकेत न मिलने की वजह से बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 19,284 और निफ्टी 5869 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि जल्द ही बाजार इस स्तर से सँभला। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स एक बार फिर लाल निशान को छू गया। यूरोपीय बाजारों में मजबूती आने से घरेलू बाजार में भी मजबूती बढ़ी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 5900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,429 और निफ्टी 5919 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को सबसे ज्यादा 2.43% का फायदा हुआ। एफएमसीजी में 2.30%, रियल्टी में 1.53%, पावर में 1.44%, टीईसीके में 1.04% और आईटी में 1.03% की मजबूती रही। तेल-गैस में 0.55%, ऑटो में 0.53%, बैंकिंग में 0.47% और पीएसयू में 0.25% की बढ़त रही। कैपिटल गुड्स में 0.08% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, धातु में 0.79% की गिरावट रही। हेल्थकेयर में 0.08% की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख