शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

उच्चतम न्यायलय (SC) द्वारा मिलावटी दवा की बिक्री का आरोप लगाने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की खबरों के बीच शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

आज बीएसई में कंपनी का शेयर 342.74 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सिंतबर 2009 के बाद कंपनी का शेयर अपने निचले स्तर पर रहा है। सुबह 11:40 बजे 5.75% के नुकसान के साथ यह 344.40 रुपये पर है। 

(Ranbaxy) पर मिलावटी दवाओं की बिक्री के मामले में जुर्माना लगाया गया है। 
गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी रैनबैक्सी पर अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (DoJ) ने भारत स्थित कंपनी की दो इकाइयों को दवा नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया है, जिसके तहत कंपनी पर लगभग 2700 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी की भारत स्थित दो इकाईयों में जेनरेकि दवाओं की उत्पादन प्रक्रिया में नियमों को ताक पर रख कर मिलावट की गयी। (शेयर मंथन, 18 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख