शेयर मंथन में खोजें

दवा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर कमजोर

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने देश भर में आवश्यक 151 दवाओं की कीमतों पर अधिसूचना जारी की है।

इस अधिसूचना के बाद देश में कुछ जरूरी दवाएँ बेहद सस्ती हो जायेंगी।

गौरतलब है कि नयी कीमतें दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (DPCO), 2013 के आधार पर तय की गयी हैं। यह नयी कीमतें 15 जुलाई 2013 से लागू होंगी। इसके बाद एंटीबायोटिक, इंसुलिन, कैंसर और पेनकिलर जैसी प्रमुख दवाओं की कीमतों में 50% तक की कटौती होगी, लेकिन एनपीपीए के इस फैसले से दवा कंपनियों को झटका लगा है। 
शेयर बाजार में दवा कंपनियों के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है।
रैनबैक्सी (Ranbaxy) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 342.75 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 1:27 बजे 3.42% के नुकसान के साथ यह 352.90 रुपये पर है। 
शेयर बाजार में ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्युटिकल्स (Glaxosmithkline Pharmaceuticals) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2,415 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 1:25 बजे यह 0.89% की कमजोरी के साथ 2,420 रुपये पर है।
बीएसई में सिप्ला (Cipla) का शेयर में भी गिरावट का रुख है। दोपहर 1:30 बजे 0.43% की कमजोरी के साथ यह 378.50 रुपये पर है।
बीएसई में डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। दोपहर 1:43 बजे यह 0.75% की कमजोरी के साथ 2,130.55 रुपये पर है।
सन फार्मास्युटिकल्स (Sun Pharmaceuticals) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:45 बजे यह 0.35% की कमजोरी के साथ 970.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख