शेयर मंथन में खोजें

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर गिरे

सोने का आयात घटने की संभावना से आज शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोने की माँग कम होने से आगामी जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने का आयात आधे से अधिक घटने की उम्मीद है।

शेयर बाजार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख है। आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 84.55 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 2:25 बजे 9.93% के नुकसान के साथ यह 88 रुपये पर है।
गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर भाव में भी तेज गिरावट का रुख है। कंपनी के शेयर ने आज निचला सर्किट छू लिया है। दोपहर 2:28 बजे 19.99% के नुकसान के साथ यह 405.35 रुपये पर है।

त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर भाव में भी तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 163.60 रुपये तक नीचे चला गया। दोपहर 2:27 बजे 11.98% के नुकसान के साथ यह 172 रुपये पर है।

श्री गणेश ज्वेलरी हाऊस (Shree Ganesh Jewellery House) के शेयर भाव में गिरावट का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 73 रुपये तक नीचे लुढ़क गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। दोपहर 2:41 बजे यह 9.52% के नुकसान के साथ 74.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जून 2013)
 


 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख