शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर टूटे

शेयर बाजार में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1764 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि अभी इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:21 बजे कंपनी का शेयर 19.90 रुपये यानी 1.11% की कमजोरी के साथ 1780 रुपये पर है।
 
कंपनी के चाकण स्थित संयंत्र में कर्मचारियों ने हड़ताल का फैसला किया है। कंपनी प्रबंधन को कर्मचारी यूनियन विश्व कल्याण कामगार संगठन (Vishv Kalyan Kamgar Sangathana) से इस बाबत एक नोटिस प्राप्त हुआ है, जिसके तहत 28 जून 2013 की सुबह से कर्मचारी संयंत्र में कामकाज बंद कर देंगे। गौरतलब है कि कंपनी प्रबंधन द्वारा कर्मचारी यूनियन की माँग ठुकराये जाने के बाद हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया है। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख