शेयर मंथन में खोजें

गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर भाव में लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट का रुख बना हुआ है। 

कंपनी के शेयर ने निचला सर्किट छू लिया है। बीएसई में आज कंपनी का शेयर 291.90 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 11:35 बजे 9.99% की गिरावट के साथ यह 291.90 रुपये पर है। 

सोने का आयात घटने की संभावना से कंपनी के शेयर भाव में गिरावट जारी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सोने की माँग कम होने से आगामी जुलाई-सितंबर तिमाही में सोने का आयात आधे से अधिक घटने की उम्मीद है।
ऑल इंडिया जेम्स ऐंड ज्वेलरी ट्रेड फेडरेशन (All India Gems & Jewellery Trade Federation) ने जौहरियों से सोने के सिक्कों और बुलियन बार की बिक्री बंद करने को कहा है। गौरतलब है कि फेडरेशन ने निवेशकों से सोने के सिक्कों और बुलियन बार न खरीदनें की भी अपील की है। (शेयर मंथन, 26 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख