शेयर मंथन में खोजें

पावर (Power) कंपनियों के शेयर चढ़े

कोयला नियामक (Coal Regulator) को मंजूरी दिये जाने से शेयर बाजार में पावर कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है।

आज शेयर बाजार में कोल इंडिया (Coal India) का शेयर 309.50 रुपये तक चढ़ गया। दोपहर 2:48 बजे 6.80% की मजबूती के साथ यह 306.45 रुपये पर है।

एनटीपीसी (NTPC) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 2.67% की बढ़त के साथ 144.20 रुपये पर है।
शेयर बाजार में टाटा पावर (Tata Power) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 85.30 रुपये तक ऊपर चला गया। बीएसई में दोपहर 2:52 बजे 4.79% की मजबूती के साथ यह 85.30 रुपये पर है। 
रिलायंस पावर (Reliance Power) के शेयर भाव में भी तेजी का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 64.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2:53 बजे 4.50% की मजबूती के साथ यह 63.90 रुपये पर है।
गौरतलब है कि आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने कोयले क्षेत्र पर निगरानी रखने के लिए कोयला नियामक प्राधिकरण को मंजूरी दे दी है। यह कोयले की कीमतों में पारदर्शिता लाने के साथ-साथ इसकी गुणवत्ता और आपूर्ति की जाँच भी करेगा। (शेयर मंथन, 28 जून 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख