शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 115 अंक चढ़ा

शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुख रहा।

खराब आर्थिक आँकड़ों की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। कारोबार के अंत में डॉव जोंस और एसऐंडपी 500 सूचकांक में गिरावट रही, जबकि नैस्डैक हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 115 अंक यानी 0.76% की गिरावट के साथ 14,901 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 1 अंक यानी 0.04% की मामूली बढ़त के साथ 3403 और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 7 अंक यानी 0.43% की कमजोरी के साथ 1606 पर रहा।

पूरे हफ्ते की बात करें तो, डॉव जोंस में 1.5% और एसऐंडपी 500 में 1.3% की मजबूती दर्ज हुई। वहीं हफ्ते भर में नैस्डैक में भी 1.3% की मजबूती रही।
कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.60 डॉलर गिर कर 95.01 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में मजबूती रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का जुलाई फ्यूचर 20.90 डॉलर की मजबूती के साथ 1,232.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 29 जून 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख