शेयर मंथन में खोजें

हिंदुस्तान कॉपर (HIndustan Copper) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

हिस्सेदारी बेचने के लिए ईजीओएम (EGoM) की बैठक से पहले शेयर बाजार में हिदुंस्तान कॉपर (Hindustan Copper) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।
आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 65 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। सुबह 11:44 बजे 3.86% के नुकसान के साथ यह 74.80 रुपये पर है। 
कंपनी में सरकार की 4.01% हिस्सेदारी बेचने के लिए आज ईजीओएम की बैठक होने वाली है। इस बैठक में कंपनी के विनिवेश के लिए बेस प्राइस पर निर्णय लिया जायेगा। गौरतलब है कि हिंदुस्तान कॉपर में सरकार की 94.01% हिस्सेदारी है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख