शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) का शेयर लुढ़का

जेट-एतिहाद (Jet-Etihad) सौदे में जारी दिक्कतों की वजह से शेयर बाजार में जेट एयरवेज इंडिया (Jet Airways India) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 438 रुपये पर दिन के निचले स्तर पर रहा। दोपहर 1:07 बजे 1.70% के नुकसान के साथ यह 457.50 रुपये पर है। 

जेट-एतिहाद सौदे पर विभिन्न मंत्रालयों में भारी मतभेद है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने उड्डयन मंत्रालय से इस सौदे पर कैबिनेट में चर्चा कराने के लिए प्रस्ताव लाने को कहा है।इससे पहले पीएमओ (PMO)  ने इस सौदे पर संबंधित कार्योलयों से स्पष्टीकरण भी माँगा था।
गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने संयुक्त अरब अमीरात की एयलाइंस कंपनी एतिहाद एयरवेज को अपनी 24% हिस्सेदारी बेची है। यह सौदा 2058 करोड़ रुपये में तय हुआ है। इस सौदे को अभी कई मंत्रालयों से मंजूरी लेनी बाकी है। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख