शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 5858 पर, सेंसेक्स (Sensex) 113 अंक नीचे

भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीन कारोबारी दिनों का बढ़त का सिलसिला आज टूट गया। कारोबार के अंत में घरेलू बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। रुपये की कमजोरी और यूरोपीय शेयर बाजारों में नकारात्मक संकेतों की वजह से बाजार में दबाव बना। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 113 अंक यानी 0.58% की कमजोरी के साथ 19,464 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 41 अंक यानी 0.70% की गिरावट के साथ 5858 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.58% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.37% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.10% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और पीएसयू क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत सपाट हुई। शुरुआती कारोबार में कुछ मिनटों के लिए बाजार सँभल हरे निशान पर चला गया। लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी गिरावट बढ़ गयी। दोपहर के कारोबार में बाजार में लाल निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। यूरोपीय शेयर बाजारों की कमजोर शुरुआती होने से घरेलू बाजार में दबाव बढ़ा। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में बाजार की गिरावट में कमी आयी। लेकिन कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ गयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,443 और निफ्टी 5852 तक नीचे फिसल गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार के निचले स्तरों से कुछ सँभल कर बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.78% का घाटा सहना पड़ा। पीएसयू में 1.05%, तेल-गैस में 1.01%, बैंकिंग में 0.78%, ऑटो में 0.76%, आईटी में 0.65%, कैपिटल गुड्स में 0.60%, धातु में 0.49%, पावर में 0.44% और टीईसीके में 0.44% की कमजोरी रही। एफएमसीजी में 0.05% की हल्की गिरावट रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.77% और हेल्थकेयर में 0.52% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 02 जुलाई 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख