शेयर मंथन में खोजें

ज्वेलरी (Jewellery) कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में ज्वेलरी कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सोने के आयात के नियमों में बदलाव किये हैं। चालू खाता घाटा (CAD) को नियंत्रित करने की दिशा में आरबीआई ने कुछ अहम कदम उठाये हैं। इन नये नियमों के मुताबिक अब सिर्फ ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी कंपनियाँ ही सोने का आयात कर सकेंगी।

शेयर बाजार में आज के कारोबार में पीसी ज्वेलर (PC Jeweller) का शेयर भाव 88.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। बीएसई में सुबह 11:40 बजे 16.07% की मजबूती के साथ यह 86.30 रुपये पर है।
बीएसई में श्री गणेश ज्वेलरी हाउस (Shree Ganesh Jewellery House) का शेयर भी 76.25 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 11:42 बजे 11.46% की मजबूती के साथ यह 74.40 रुपये पर है।
शेयर बाजार में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 11:47 बजे 7.40% की बढ़त के साथ यह 213.45 रुपये पर है।
बीएसई में तारा ज्वेलर (Tara Jeweller) के शेयर भाव में भी मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 11:50 बजे 6.71% की बढ़त के साथ यह 128.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 23 जुलाई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख