शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग (Banking) क्षेत्र के शेयरों में तेज गिरावट

शेयर बाजार में बैंकिंग क्षेत्र की कंपनियों के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रुपये में बढ़ती गिरावट को नियंत्रित करने के लिए उठाये गये कदमों की वजह से इन शेयरों में गिरावट बनी हुई है। 

शेयर बाजार में यस बैंक (Yes Bank) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:58 बजे बैंक का शेयर 9.17% के नुकसान के साथ 398.50 रुपये पर है। 
बीएसई में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। दोपहर 12 बजे 6.00% के नुकसान के साथ यह 1,129.40 रुपये पर है।
शेयर बाजार में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 12 बजे 6.51% के नुकसान के साथ यह 432.50 रुपये पर है।
बीएसई में भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। दोपहर 12 बजे 3.39% के नुकसान के साथ यह 1,798 रुपये पर है।
बीएसई में पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट है। दोपहर 12.03 बजे 4.93% के नुकसान के साथ यह 629.30 रुपये पर है।
बीएसई में आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। दोपहर 12.05 बजे 4.02% के नुकसान के साथ यह 950.05 रुपये पर है।
शेयर बाजार में एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयर भाव में भी गिरावट बनी हुई है। बीएसई में दोपहर 12.08 बजे 3.66% के नुकसान के साथ यह 658.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 24 जुलाई 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख