शेयर मंथन में खोजें

धड़ाम से गिरे फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर

शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 180.35 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 357.95 रुपये यानी 66.10% की कमजोरी के साथ 183.60 रुपये पर बंद हुआ।
कंपनी ने बताया है कि नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) ने ई-सीरीज के कॉन्ट्रेक्टों को छोड़कर अगले निर्देश तक के लिए अन्य कॉन्ट्रेक्टों के कारोबार को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही इसके सभी लंबित कॉन्ट्रेक्टों के डिलिवरी तथा सेटलमेंट को मर्ज करने का निर्णय लिया है। एनएसईएल 15 दिनों के बाद नया सेटलमेंट कैलेंडर जारी करेगा। कंपनी का कहना है कि एनएसईएल में उसकी कोई देनदारी नहीं है। उसको पूरा विश्वास है कि एनएसईएल मौजूदा स्थिति को नियम और कानूनी रूप से समाधान कर लेगा। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख