शेयर मंथन में खोजें

एमसीएक्स (MCX) ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा।
आज के कारोबार में कंपनी के शेयर में निचला सर्किट लग गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 512.05 रुपये तक नीचे चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर है। कारोबार के अंत में बीएसई में कंपनी का शेयर 127.95 रुपये यानी 19.99% की कमजोरी के साथ 512.05 रुपये पर बंद हुआ।
नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) द्वारा ई-सीरीज के कॉन्ट्रेक्टों को छोड़कर अगले निर्देश तक के लिए अन्य कॉन्ट्रेक्टों के कारोबार को निलंबित कर देने की खबर का असर कंपनी के शेयरों पर दिखा है। हालाँकि एमसीएक्स ने स्पष्टीकरण दिया है कि एनएसईएल की खबर का उसके कार्य प्रचालन तथा वित्तीय स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख