शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद मामूली गिरे सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty)

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। 

नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) की खबर से बाजार में भारी अस्थिरता रही। एनएसईएल के ई-सीरीज कॉन्ट्रैक्ट को छोड़ कर बाकी सभी कॉन्ट्रैक्ट पर तत्काल रोक लगा दी गयी है। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 29 अंक यानी 0.15% की कमजोरी के साथ 19,317 पर बंद हुआ। निफ्टी 14 अंक यानी 0.25% की हल्की गिरावट के साथ 5728 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.39% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.67% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.20% की गिरावट रही। आज के कारोबार में रियल्टी और पीएसयू क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 5800 के स्तर को पार कर गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,569 और निफ्टी 5808 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन निफ्टी जल्द ही 5800 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में लाल निशान के ऊपर-नीचे कारोबार होता रहा। निफ्टी 5700 के स्तर से नीचे फिसल गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,170 और निफ्टी 5677 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि  जल्द ही निफ्टी 5700 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। दोपहर के कारोबार में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार लाल निशान पर फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में कमजोरी के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.98% का घाटा हुआ। पीएसयू में 2.76%, तेल-गैस में 2.60%, धातु में 1.84%, ऑटो में 1.51%, पावर में 1.44%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.36% और कैपिटल गुड्स में 1.08% की गिरावट रही। टीईसीके में 0.40%, एफएमसीजी में 0.21% और आईटी-हेल्थकेयर दोनों में 0.19% व 0.19% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, बैंकिंग में 1.20% की मजबूती रही। (शेयर मंथन, 01 अगस्त 2013)
 
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख