शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) 5900 के ऊपर बंद

उतार-चढ़ाव के बाद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज एकदम सपाट बंद हुए। 

निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) बिना किसी बदलाव के साथ 19,997 पर सपाट बंद हुआ। निफ्टी 16 अंक यानी 0.28% की हल्की बढ़त के साथ 5913 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.58% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.34% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.11% की मजबूती रही। आज के कारोबार में धातु और रियल्टी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार की गिरावट बढ़ी। हालाँकि जल्द ही बाजार हरे निशान पर लौट आया। सेंसेक्स 20,000 के स्तर को पार कर गया। निफ्टी भी 5900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 20,056 और निफ्टी 5924 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे, लेकिन जल्द ही बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। सेंसेक्स और निफ्टी भी अपने-अपने मनोवैज्ञानिक स्तरों से नीचे फिसले। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स 19,778 और निफ्टी 5833 दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि इसके बाद बाजार की गिरावट में कमी आती चली गयी। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौट आया। सेंसेक्स 20,000 के स्तर को एक बार फिर पार करने में कामयाब रहा। निफ्टी भी 5900 के स्तर को पार कर गया, लेकिन इस दौरान बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। सेंसेक्स 20,000 के स्तर से नीचे फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहे।
क्षेत्रो के लिहाज से आज धातु क्षेत्र को सबसे ज्यादा 3.33% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 2.74%, बैंकिंग में 1.80%, पीएसयू में 1.43%, कैपिटल गुड्स में 1.37% और हेल्थकेयर में 1.14% की मजबूती रही। पावर में 0.49% और ऑटो में 0.08% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 1.11% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.65%, आईटी में 0.24%, तेल-गैस में 0.22%, टीईसीके में 0.18% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 11 सितंबर  2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख