शेयर मंथन में खोजें

जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में जयप्रकाश एसोसिएट्स (Jaiprakash Associates) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 43.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 1:33 बजे 3.79% की बढ़त के साथ यह 42.40 रुपये पर है।

मीडिया खबरों के मुताबिक जेपी एसोसिएट्स ने अपनी गुजरात सीमेंट (Gujarat Cement) इकाई को बेच दिया है। कंपनी ने अपनी 48 लाख टन क्षमता वाली यह सीमेंट इकाई अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) को बेच दी है।
ऐसी खबर है कि आज शाम कंपनी सीमेंट इकाई बेचने का ऐलान कर सकती है। 
खबरों के मुताबिक अल्ट्राटेक सीमेंट ने जेपी एसोसिएट्स के गुजरात इकाई का मूल्यांकन (वैल्यूशन) 130 डॉलर प्रति टन पर किया है।
इस सौदे से जेपी एसोसिएट्स को 4500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। (शेयर मंथन, 11 सितंबर 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख