शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सुस्ती के साथ बंद हुए। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में कमजोरी बढ़ने से घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। हालाँकि कर्ज जल्द सस्ता होने की उम्मीद से बाजार अपने निचले स्तरों से सँभल कर बंद हुआ। 

निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे खुला। हालाँकि कारोबार के अंत में यह इस स्तर से ऊपर बंद होने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 21 अंक यानी 0.10% की कमजोरी के साथ 19,895 पर बंद हुआ। निफ्टी 1 अंक यानी 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 5906 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.69% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.45% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.47% की बढ़त रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और पीएसयू क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे खुला। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में गिरावट बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,648 और निफ्टी 5826 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। कमजोर यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की गिरावट घटती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। निफ्टी 5900 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 19,921 और निफ्टी 5912 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। इस दौरान निफ्टी 5900 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि निफ्टी कारोबार के अंत में 5900 के स्तर के ऊपर बने रहने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में सपाट बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.16% की गिरावट रही। पीएसयू में 0.41%, कैपिटल गुड्स में 0.39%, रियल्टी में 0.32%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.29%, तेल-गैस में 0.27% और ऑटो में 0.19% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, आईटी में 1.21% की मजबूती रही। धातु में 0.91%, टीईसीके में 0.89%, हेल्थकेयर में 0.87% और पावर में 0.45% की बढ़त रही। एफएमसीजी बिना किसी बदलाव के रहा। (शेयर मंथन, 07 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख