शेयर मंथन में खोजें

आईटी (IT) कंपनियों के शेयर चढ़े

इन्फोसिस (Infosys) के अच्छे तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में आईटी कंपनियों के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। 

शेयर बाजार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 1,168.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया है। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह सुबह 11:24 बजे 4.52% की मजबूती के साथ 1,167 रुपये पर बंद हुआ। 

बीएसई में टीसीएस (TCS) के शेयर भाव में भी तेजी का रुख है। यह आज के शुरुआती कारोबार में 2,136.35 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह सुबह 11:30 बजे 2.45% की बढ़त के साथ 2,132.45 रुपये पर है।
शेयर बाजार में टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) में भी मजबूती बनी हुई है। आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई में कंपनी का शेयर 1,562.40 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। यह सुबह 11:32 बजे 2.51% की बढ़त के साथ 1,553.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख