शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6059 पर, सेंसेक्स (Sensex) 180 अंक नीचे

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए।  

निफ्टी (Nifty) 6100 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 180 अंक यानी 0.87% की गिरावट के साथ 20,425 पर बंद हुआ। निफ्टी 56 अंक यानी 0.92% गिर कर 6059 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.46% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.26% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.83% की गिरावट रही। आज के कारोबार में बैंकिंग और पीएसयू क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
कमजोर एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। निफ्टी 6100 के स्तर से नीचे खुला। हालाँकि शुरुआती कारोबार में बाजार कुछ सँभलता नजर आया। इस दौरान निफ्टी 6100 के स्तर को पार कर गया, लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। निफ्टी 6100 के स्तर से नीचे लुढ़क गया। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार लुढ़कता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट गहरायी। इस दौरान सेंसेक्स 20,391 और निफ्टी 6048 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.52% का घाटा हुआ। पीएसयू में 1.36%, तेल-गैस में 1.23% और एफएमसीजी में 1.14% की गिरावट रही। रियल्टी में 0.92%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.89%, हेल्थकेयर में 0.77%, धातु में 0.73%, टीईसीके में 0.53% और आईटी में 0.29% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, ऑटो में 0.49%, पावर में 0.36% और कैपिटल गुड्स में 0.32% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2013)   
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख