शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) सपाट

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सपाट बंद हुए।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 5 अंक यानी 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ 20,420 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 2 अंक यानी 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 6057 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.01% की मामूल बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.25% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में पावर और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार शुरू हो गया। कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की गिरावट घटी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी बढ़ती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। इस दौरान सेंसेक्स हरे निशान पर लौट आया, लेकिन जल्द ही यह अपनी बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर के कारोबार में बाजार में गिरावट गहरायी। इस दौरान सेंसेक्स 20,348 और निफ्टी 6030 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। हालाँकि इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की गिरावट भी घटती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इस दौरान सेंसेक्स 20,483 और निफ्टी 6074 दिन के ऊपरी स्तरों तक पहुँच गये, लेकिन कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार लाल निशान पर फिसल गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद सपाट बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.88% की गिरावट रही। रियल्टी में 0.77%, आईटी में 0.66%, टीईसीके में 0.65%, हेल्थकेयर में 0.48% और बैंकिंग में 0.09% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.37% की मजबूती रही। एफएमीजी में 1.03%, ऑटो में 0.97%, धातु में 0.38%, कैपिटल गुड्स में 0.22% और तेल-गैस में 0.10% की बढ़त रही। पीएसयू में 0.02% की मामूली बढ़त रही। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2013)   
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख