शेयर मंथन में खोजें

वोकहार्ट (Wockhardt) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में वोकहार्ट (Wockhardt) के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख बना हुआ है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 406 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 1 बजे यह 8.88% के नुकसान के साथ 430.10 रुपये पर है।

कंपनी को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (यूएसएफडीए) से चेतावनी पत्र मिला है। कंपनी के औरंगाबाद स्थित चिकलथाना और वालुज उत्पादन संयंत्र को इंपोर्ट अलर्ट जारी किया गया है। कंपनी के मेटोप्रोलोल एक्सआर (Metroprolol XR) को भी इंपोर्ट अलर्ट मिला है। हालाँकि कंपनी के पाँच उत्पादों को इससे बाहर रखा गया है। कंपनी इस समस्या से निपटने के लिए कई आवश्यक कदम उठा रही है। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2013)  


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख