शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6092 पर, सेंसेक्स (Sensex) 115 अंक ऊपर

नवंबर वायदा सीरीज (F&O) के निपटान के दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।  

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 115 अंक यानी 0.56% की मजबूती के साथ 20,535 पर बंद हुआ। निफ्टी (Nifty) 35 अंक यानी 0.57% की बढ़त के साथ 6092 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.90% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.81% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.92% की मजबूती रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी 6100 के स्तर को पार कर गया। हालाँकि, इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 20,606 और निफ्टी 6113 दिन के ऊपरी स्तरों पर रहे। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती घटी। निफ्टी 6100 के स्तर के ऊपर-नीचे होता रहा। हालाँकि इसके बाद बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 6100 के स्तर को पार कर गया, लेकिन कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। निफ्टी दोबारा 6100 के स्तर से नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 20,462 और निफ्टी 6068 दिन के निचले स्तरों तक लुढ़क गये। कारोबार के आखिरी आधे घंटे में बाजार अपने निचले स्तरों से ऊपर उठने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रो के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.92% का फायदा पहुँचा। रियल्टी में 1.49%, पावर में 1.37% की मजबूती रही। धातु में 0.95%, तेल-गैस में 0.89%, पीएसयू में 0.74%, टीईसीके में 0.53%,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-आईटी दोनों में 0.48% व 0.48%, ऑटो में 0.36%, हेल्थकेयर में 0.33% और बैंकिंग में 0.10% की बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.10% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2013)   
 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख