शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में कमजोरी

कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में कमजोरी का रुख बना हुआ है। 

दोपहर 1:12 बजे सेंसेक्स 37 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 20,861 पर है। निफ्टी 12 अंक यानी 0.20% गिर कर 6206 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.23% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.35% की बढ़त है। आज के कारोबार में एफएमसीजी और ऑटो क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.77% की गिरावट है। ऑटो में 0.51%, पीएसयू में 0.35%, बैंकिंग में 0.33%, हेल्थकेयर में 0.26%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.10% और कैपिटल गुड्स में 0.05% की कमजोरी है। दूसरी ओर, धातु में 0.56% की मजबूती है। तेल-गैस में 0.29%, आईटी-टीईसीके दोनों में 0.25% व 0.25% की बढ़त है। रियल्टी-पावर दोनों में 0.03% व 0.03% की मामूली बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख