शेयर मंथन में खोजें

समझौते का असर: भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) में तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के शेयर में तेजी दिख रही है।
आज सुबह 9.26 बजे कंपनी का शेयर 4.13% की तेजी के साथ 185.50 रुपये पर है। हालाँकि आज के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 190 रुपये तक चला गया था। 
भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और रिलायंस जिओ इन्फोकॉम (Reliance Jio Infocomm) ने दूरसंचार सेवाओं से संबंधित बुनियादी ढाँचे की साझेदारी (टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर शेयरिंग) का एक विस्तृत समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों ही पक्ष एक दूसरे द्वारा बनाये गये बुनियादी ढाँचे का इस्तेमाल करेंगे। ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क, सबमैरीन केबल नेटवर्क, टावर, इंटरनेट ब्राडबैंड सर्विसेज सहित विभिन्न प्रकार की क्षमताओं को इस समझौते में शामिल किया गया है। 
भारती एयरटेल ने कल बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि यह समझौता बुनियादी ढाँचे की स्थापना के दोहराव (डुप्लिकेशन) से बचने के लिए किया गया है ताकि पूँजी और पर्यावरण बचाया जा सके। दोनों कंपनियों का यह समझौता भविष्य में 2जी, 3जी और 4जी के रोमिंग या अन्य क्षेत्रों तक बढ़ाया जा सकता है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख