शेयर मंथन में खोजें

किंगफिशर एयरलाइन्स (Kingfisher Airlines) के शेयर में कमजोरी

शेयर बाजार में आज के कारोबार में किंगफिशर एयरलाइन्स (Kingfisher Airlines) के शेयर में गिरावट का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.17 बजे कंपनी का शेयर 3.7% की कमजोरी के साथ 4.42 रुपये पर था। इससे पहले यह नीचे की ओर 4.37 रुपये तक फिसल गया था। बुधवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय किंगफिशर एयरलाइन्स के उस वाद को खारिज कर दिया था जिसमें इसने बैंकों के कंसोर्शियम द्वारा मुंबई-स्थित इसके मुख्यालय किंगफिशर हाउस पर कब्जा लेने से रोकने का अनुरोध किया था।
कंसोर्शियम की ओर से शुरू की गयी कब्जे की गतिविधि में हस्तक्षेप करने से उच्च न्यायालय ने इन्कार कर दिया है। ध्यान रहे कि एसबीआई के नेतृत्व वाले 14 बैंकों के कंसोर्शियम का किंगफिशर एयरलाइन्स पर 6500 करोड़ रुपये का बकाया है। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख