शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयर में तेज उछाल

भारतीय शेयर बाजार में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) के शेयर में आज काफी मजबूती दिख रही है। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 11.31 बजे कंपनी का शेयर 7.87% की मजबूती के साथ 7.40 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले आज यह ऊपर की ओर 7.77 रुपये तक चला गया था। शेयर की इस तेजी में अच्छी कारोबारी मात्रा का भी सहारा मिला है। बीएसई में अब तक कंपनी के 12.19 लाख शेयरों में कारोबार हो चुका है। ध्यान रहे कि शेयर में दो हफ्तों की औसत कारोबारी मात्रा 3.54 लाख है। 
खबर है कि टाटा समूह (Tata Group) अपनी दूरसंचार इकाई टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) में दो चरणों में 4,000 करोड़ रुपये निवेश करने जा रहा है। खबर में कहा गया है कि कंपनी के अन्य बड़े शेयरधारक जैसे एनटीटी डोकोमो (टाटा टेली में 26% हिस्सेदारी) और टेमासेक (7% हिस्सेदारी) टाटा समूह के साथ निवेश नहीं करेंगे। (शेयर मंथन, 12 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख