शेयर मंथन में खोजें

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) का शेयर उछला

इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) द्वारा दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी के बाद आज शेयर बाजार में इसके शेयर में तेजी दिख रही है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज सुबह 10.10 बजे कंपनी का शेयर 2.27% की तेजी के साथ 272 रुपये पर है। इससे पहले यह शेयर ऊपर की ओर 276 रुपये तक चला गया था। कंपनी ने दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 4.50 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि की है। साथ ही इसने गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमत 5.15 रुपये प्रति किग्रा बढ़ा दी है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी की कीमत 50.10 रुपये प्रति किग्रा हो गयी है। दूसरी ओर गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में इसकी कीमत 56.70 रुपये प्रति किग्रा हो गयी है। (शेयर मंथन, 27 दिसंबर 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख