शेयर मंथन में खोजें

मुनाफावसूली की वजह से फिसला गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) का शेयर

शेयर बाजार में आज के कारोबार में गीतांजलि जेम्स (Gitanjali Gems) के शेयर में तीखी गिरावट दिख रही है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर आज सुबह 09.51 बजे कंपनी का शेयर 5.6% फिसल कर 70.45 रुपये पर है। इससे पहले यह नीचे की ओर 69.30 रुपये तक फिसल गया था। शेयर में पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में जोरदार तेजी के बाद आज के सत्र में मुनाफावसूली की वजह से यह गिरावट दिख रही है। आज से पहले के तीन कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 51.7% उछल गया था। कंपनी का शेयर 23 दिसंबर 2013 को एनएसई को 49.20 रुपये पर और 27 दिसंबर 2013 को 74.65 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख