शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार सुस्त

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में हल्की बढ़त का रुख है।

निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर बना हुआ है।
दोपहर 1:30 बजे सेंसेक्स 19 अंक यानी 0.09% की बढ़त के साथ 21,162 पर है। निफ्टी 9 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 6300 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.36% की मजबूती है। बीएसई मिडकैप में 0.42% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.32% की बढ़त है। आज के कारोबार में पावर और तेल-गैस क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख है।
क्षेत्रो के लिहाज से आज पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.58% की मजबूती है। तेल-गैस में 0.56%, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स दोनों में 0.29% व 0.29%, हेल्थकेयर में 0.14%, ऑटो में 0.13% और कैपिटल गुड्स में 0.12% की बढ़त रही। टीईसीके में 0.01%, बैंकिंग-धातु दोनों में 0.01% व 0.01% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, एफएमसीजी में 0.25% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2013) 
 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख