शेयर मंथन में खोजें

अल्सटॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को मिले तीन ठेके

अल्सटॉम टीऐंडडी (Alstom T&D) को नये ठेके मिले हैं। 

ये ठेके 1687 करोड़ रुपये के हैं। कंपनी को पश्चिम  बंगाल राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी से पश्चिम बंगाल में तीन परियोजनाओं के लिए ये ठेके मिले हैं। पहले दो ठेकों के तहत कंपनी को 220.132 किलोवॉट गैस-इन्सुलेटेड सब्स्टेशन और 220 किलोवॉट जीआईएस परियोजना के लिए उत्पादन, इंजीनियरिंग, आपूर्ति, डिजाइनिंग और जाँच का जिम्मा सौंपा गया है। कंपनी को तीसरा ठेका 400 किलोवॉट सबस्टेशन से संबंधित कार्यों के लिए दिया गया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में दोपहर 2 बजे 1.74% के नुकसान के साथ 189.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख