शेयर मंथन में खोजें

साल 2014 की ठंडी शुरुआत, निफ्टी (Nifty) रहा सपाट

साल 2014 के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती छायी रही।
सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बाद कारोबार के अंत में बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।
बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 31 अंक यानी 0.14% की कमजोरी के साथ 21,140 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 2 अंक यानी 0.04% की हल्की गिरावट के साथ 6,302 पर बंद हुआ। एनएसई के मँझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.53% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.47% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.50% की बढ़त रही। आज के कारोबार में आईटी और तेल-गैस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 21,244 और निफ्टी 6327 तक चढ़ गये। लेकिन पहले ही घंटे में इसकी बढ़त में कमी आयी। फिर बाजार में एक सीमित दायरे में हरे और लाल निशान पर कारोबार होता रहा। कारोबार के अंतिम घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ गयी। निफ्टी 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,134 और निफ्टी 6298 तक फिसल गये। हालाँकि कारोबार के अंतिम मिनटों में निफ्टी 6300 के स्तर के ऊपर चला गया। आखिरकार सेंसेक्स हल्की कमजोरी के साथ बंद हुआ और निफ्टी सपाट रहा।
क्षेत्रों के लिहाज से आज आईटी सूचकांक में सबसे ज्यादा 0.65% की गिरावट रही। तेल-गैस को 0.37% और टीईसीके को 0.20% का घाटा सहना पड़ा। दूसरी ओर, रियल्टी को 2.89% का फायदा हुआ। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.89%, हेल्थकेयर में 0.53%, धातु में 0.21%, एफएमसीजी में 0.15% और ऑटो में 0.13% की मजबूती रही। पावर में 0.09%, बैंकिंग में 0.06% और कैपिटल गुड्स में 0.05% की हल्की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख