शेयर मंथन में खोजें

उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद उछला ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty)

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज सुबह के कारोबार में ओबेरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) का शेयर उछल कर 230 रुपये तक चला गया।
हालाँकि अभी कंपनी का शेयर अपने ऊपरी स्तरों से फिसला है और सुबह 10.40 बजे 6.32% की तेजी के साथ 212.90 रुपये पर है। कंपनी की इस तेजी को भारी कारोबारी मात्रा का भी सहारा मिला है। दो हफ्तों की औसत मात्रा 8,688 के मुकाबले अब तक कंपनी के 90 हजार शेयरों में कारोबार हो चुका है। 
खबर है कि उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के फैसले के बाद उपनगरीय मुंबई में सैकड़ों एकड़ निजी वन भूमि को अब विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रहे कि इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने विकास कार्यों के लिए इस भूमि के उपयोग पर रोक लगा दी थी, जिसकी वजह से कई परियोजनाएँ रुक गयी थीं। 
कंपनी ने बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसके पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी ओबेरॉय कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड (Oberoi Constructions Limited) की नाहर और मुलुंड गाँवों में स्थित कुछ संपत्तियों को न्यायालय दवारा निजी वन घोषित कर दिया गया था और इस फैसले को कंपनी ने बॉम्बे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन 24 मार्च 2008 को बॉम्बे उच्च न्यायालय ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने इसके इस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। अब उच्चतम न्यायालय में अपने फैसले में बॉम्बे उच्च न्यायालय के फैसले को पलट दिया है। (शेयर मंथन, 31 जनवरी 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख