शेयर मंथन में खोजें

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर फिसले

शेयर बाजार में आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में बैंक का शेयर 53.10 रुपये तक नीचे फिसल गया। सुबह 10:40 बजे यह 2.52% के नुकसान के साथ 54.05 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 103.96 करोड़ रुपये रहा है। इससे पिछले साल की समान अवधि में इसने 416.76 करोड़ रुपये मुनाफा दर्ज किया था। इस तरह बैंक का मुनाफा साल-दर-साल 75% घट गया है। 
हालाँकि इस दौरान इसकी आमदनी में वृद्धि हुई है और यह 7,070.19 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,149.88 करोड़ रुपये हो गया है। लेकिन बैंक के कुल व्यय में अक्टूबर-दिसंबर 2012 के मुकाबले वृद्धि हुई है, जिसकी वजह से इसके मुनाफे पर चोट पड़ी है। 
बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2013 में 1,033.36 करोड़ रुपये का प्रावधान (Provisioning) किया है, जबकि अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसने 962.95 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख