शेयर मंथन में खोजें

लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर में मजबूती

शेयर बाजार में लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 7.96 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 12:42 बजे 1.95% की बढ़त के साथ यह 7.31 रुपये पर है। 

लैंको इन्फ्रा की सहयोगी कंपनी लैंको हाइड्रो पावर (Lanco Hydro Power) ने ग्रीनको एनर्जीज (Greenko Energies) की सब्सीडियरी कंपनी तेजससर्निका हाइड्रो एनर्जीज (Tejassarnika Hydro Energies) के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत लैंको इन्फ्रा लैंको बु़डहिल हाइड्रो पावर की 70 मेगावॉट परियोजना में अपनी 100% हिस्सेदारी बेचेगी। इसके अलावा लैंको इन्फ्रा ने ग्रीनको एनर्जीज को हिमाचल प्रदेश के काँगड़ा में 5 मेगावाट क्षमता वाले अपने दो जल विद्युत संयंत्रों को बेचने के लिए भी सहमति ज्ञापन (एमओयू) पत्र पर हस्ताक्षर किये है।
लेकिन कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़ कर 530 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी को 465 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 32% घट कर 2,515 करोड़ रुपये हो गयी है, जो पिछले साल की समान अवधि में 3,716 करौड़ रूपये दर्ज हुई थी। 
घाटा बढ़ने की खबर आने के बाद कंपनी का शेयर दिन के ऊपरी स्तरों से फिसल गया है। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख