शेयर मंथन में खोजें

पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) के शेयर में तेजी

पिछले एक महीने से कमजोरी दिखा रहे पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) के शेयर में आज मजबूती दिख रही है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) में आज दोपहर 01.14 बजे कंपनी का शेयर 4.47% की तेजी के साथ 33.90 रुपये पर है। इससे पहले आज के ही कारोबार में यह नीचे की ओर 30.85 रुपये तक चला गया था, जो इसका 52 हफ्तों का नया निचला स्तर है। 
आज से पहले पिछले 20 सत्रों के दौरान पिपावाव डिफेंस के शेयर में 29.3% कमजोरी दर्ज की जा चुकी थी। कल एनएसई में इसका शेयर 32.45 रुपये पर बंद हुआ था। छह जनवरी को यह 45.90 रुपये पर बंद हुआ था। 
जनवरी के मध्य में कंपनी को रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence) से लगभग 221 करोड़ रुपये का ठेका मिलने के बावजूद इसकी कमजोरी का सिलसिला नहीं थमा। जानकारों का मानना है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत की वजह से कंपनी के मार्जिन पर दबाव बना हुआ है। (शेयर मंथन, 04 फरवरी 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख