शेयर मंथन में खोजें

टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 252 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। पिछले दो कारोबारी सत्रों में कंपनी का शेयर 4% से अधिक गिर गया है। दोपहर 12:30 बजे यह 1.52% के नुकसान के साथ 255.15 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2013 में कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गयी है। इस दौरान कंपनी को 15.93 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल की समान अवधि में इसे 224.07 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
हालाँकि इस दौरान कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2013 को समाप्त हुई तिमाही में इसे 4580.46 करोड़ रुपये की आय हुई है, जबकि 31 दिसंबर 2012 को खत्म तिमाही में इसे 4164.61 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी। टाटा केमिकल्स का कुल व्यय भी इस दौरान 3766.20 करोड़ रुपये से बढ़ कर 4198.85 करोड़ रुपये हो गया। इसकी अन्य आय में भारी कमी आयी और यह 146.70 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.67 करोड़ रुपये रह गया है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख