शेयर मंथन में खोजें

पिछले सात में से छह दिन शुद्ध बिकवाल रहे हैं एफआईआई (FII)

विदेशी संस्थागत निवेशकों (Foreign Institutional Investors) ने पिछले सात कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजार में 4,175.5 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की है।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक प्राधिकरण (Securities and Exchange Board of India) के आँकड़ों के अनुसार, एफआईआई (FII) ने शेयरों में 29 जनवरी को 1,339.30 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की, जबकि 28 जनवरी को इनकी शुद्ध बिकवाली 1,304.60 करोड़ रुपये की रही थी। कल के कारोबार में एफआईआई ने शेयर बाजार में 835.30 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की।
सेबी (SEBI) के आँकड़ों के अनुसार, पिछले सात कारोबारी दिनों में से छह दिन एफआईआई शुद्ध बिकवाल रहे हैं और महज एक दिन इन्होंने शुद्ध खरीदारी की है। पिछले सात कारोबारी दिनों में केवल 30 जनवरी को ही इन्होंने शुद्ध खरीदारी की, लेकिन वह भी काफी हल्की (265.30 करोड़ रुपये) रही।  
इस अवधि में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में 922 अंकों की गिरावट दर्ज की गयी है। सेंसेक्स 24 जनवरी 2014 को 21,134 पर, जबकि 04 फरवरी को 20,212 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख