शेयर मंथन में खोजें

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) के शेयर चढ़े

इंडोनेशियाई खाद्य एवं दवा नियामक से प्रमाण-पत्र मिलने की खबर से शेयर बाजार में वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। 

इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 232.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। दोपहर 2 बजे यह 4.24% की मजबूती के साथ 231 रुपये पर है। 

वीनस रेमेडीज को हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित उत्पादन संयंत्र के लिए इंडोनेशिया के खाद्य एवं दवा नियंत्रण की राष्ट्रीय एजेंसी (एनएडीएफसी) से जीएमपी (GMP) प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि संयंत्र की गहन समीक्षा और ऑडिट के बाद ही एनएडीएफसी ने अच्छी उत्पादन प्रणाली के लिए इसे जीएमपी प्रमाण-पत्र दिया है। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख