शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर फिसले

शेयर बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 798 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 12:30 बजे यह 1.55% के नुकसान के साथ 798 रुपये पर है। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरापों का खंडन करते हुए इसे आधारहीन बताया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि सिंगापुर स्थित कंपनी बायोमैट्रिक्स (Biometrix) द्वारा रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसकी संबंधित कंपनियों में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (एफडीआई) को मनी लॉन्ड्रिंग कहे जाने केआरोप आधारहीन हैं।
गौरतलब है कि प्रशांत भूषण (Prashant Bhushan) ने सिंगापुर की कंपनी बायोमैट्रिक्स द्वारा भारतीय कंपनियों में निवेश को मनी लॉन्ड्रिंग बताया था। कंपनी ने इन आरापों को राजनीतिक स्वार्थ से ओत-प्रोत बताया। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख