शेयर मंथन में खोजें

फाइनेंशियल टेक (Financial Tech) के शेयर लुढ़के

फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज (Financial Technologies) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 328.65 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। बीएसई में यह 3.51% के नुकसान के साथ 331.50 रुपये पर है। 
फाइनेंशियल टेक के निदेश मंडल ने कंपनी की पुनर्गठन योजना और व्यावसायिक विकास की रणनीति के निर्धारण के उद्देश्य से एक समिति का गठन किया है। इस योजना के तहत एमसीएक्स में फाइनेंशियल टेक द्वारा धारित 24% हिस्सेदारी के विनिवेश पर विचार किया जायेगा। 

इसके अलावा, फाइनेंशियल टेक ने अखबार में प्रकाशित खबर पर स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि पीई फर्मआईवीएफए द्वारा एफटीआईएल की सब्सीडियरी को खरीदे जाने की खबर गलत है। कंपनी ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि कंपनियों के बीच ऐसा किसी प्रकार का कोई सौदा नहीं हुआ है। 

गौरतलब है कि एक वित्तीय अखबर के हवाले से कहा गया था कि पीई फर्म आईवीएफए ने एफटीआईएल की शाखा 300 करोड़ रुपये में खरीद ली है।(शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख