शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6,277 पर, सेंसेक्स (Sensex) 133 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 133 अंक यानी 0.63% की मजबूती के साथ 21,120 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 38 अंक यानी 0.61% चढ़ कर 6,277 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 1.22% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.49% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.14% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज हेल्थकेयर और आईटी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही सेंसेक्स 21,000 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार की मजबूती में कमी आयी। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार का जोश बढ़ता चला गया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार अपने ऊपरी स्तर तक पहुँच गया। इस दौरान सेंसेक्स 21,141 और निफ्टी 6,283 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। क्षेत्रों के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 2.27% की तेजी रही। आईटी में 1.44%, ऑटो में 1.37%, टीईसीके में 1.33%, कैपिटल गुड्स में 1.18%, धातु में 0.99% की मजबूती रही। बैंकिंग में 0.28% की बढ़त रही। पावर में 0.06% और रियल्टी में 0.02% की मामूली बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.67% और एफएमसीजी में 0.33% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख