शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy) के शेयर लुढ़के

शेयर बाजार में रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 356 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। सुबह 10:23 बजे यह 3.30% के नुकसान के साथ 358 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कंपनी ने एटोर्वैस्टेटीन कैल्शियम (Atorvastatin Calcium) दवा की 64,000 बोतलें अमेरिकी बाजार से हटा ली हैं। एटोर्वैस्टेटीन, लिपिटर (Lipitor) की जेनेरिक वर्जन दवा है, जिसका इस्तेमाल शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने में किया जाता है। कंपनी ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है। (शेयर मंथन, 10 मार्च 2014)

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख